Wednesday, March 11, 2026

शीतला सप्तमी के पर्व पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया 206वां भंडारा


अन्न भंडारा करने का बेहतरीन दिन है शीतला सप्तमी: अमिताभ
रूंगटा

पंचकुला, 10 मार्च 2026:

शीतला सप्तमी के पर्व पर समाजसेवी एवं पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में ट्रस्ट द्वारा 206वां अन्न भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर भंडारे को परोसने और आयोजन में सहयोग देने वाले वालंटियर्स विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अमिताभ रूंगटा ने शीतला सप्तमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है और आज पूरे श्रद्धा भाव के साथ शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर किसी भी नए धार्मिक या सामाजिक आयोजन की शुरुआत करना श्रेष्ठ माना जाता है। स्थानीय एनजीओ तथा समाजसेवी इस दिन से प्रेरणा लेकर सप्ताह या महीने में एक बार राहगीरों के लिए अन्न भंडारा आयोजित कर सकते हैं या अपने साथियों के साथ मिलकर इसकी योजना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का फल अवश्य प्राप्त होता है।

Tata Hitachi Showcases Next-Generation Construction Solutions at BAUMA CONEXPO INDIA 2026

  Chandigarh : Tata Hitachi, one of India’s leading construction machinery companies, is set to make a strong statement at BAUMA CONEXPO IND...