Saturday, January 31, 2026

पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अन्न भंडारे का आयोजन

पंचकूला,  1 फरवरी 2026: सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी गैर-सरकारी संगठन ने शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जो कि भगवान शिव को समर्पित है, के दिन पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा  फेज़-1, औद्योगिक क्षेत्र में 201वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया।

अन्न भंडारे में समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य का लाभ उठाया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव से जुड़ी मानी जाती है। शनिवार का दिन होने के कारण शनि देव की पूजा भी इस दिन विशेष फलदायी मानी जाती है। माघ मास और उत्तरायण काल में अन्न भंडारा, दान जप और ध्यान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

इस सेवा आयोजन में ट्रस्ट के सदस्य पूरे समर्पण भाव के साथ उपस्थित रहे।

Pastors Gather as Christian Leaders Worldwide Unite Online for Religious Freedom and Human Dignity

 Chandigarh, September 23, 2026: Christian pastors and leaders gathered across national borders  for an international program addressing hum...