आध्यात्मिक प्रगति को निखारने का अवसर गुरु पूर्णिमा महापर्व -श्री सुधांशु जी महाराज



08 जून। पंचकुला जिले में स्थित मोरनी हिल पर निर्मित शिवधाम आश्रम में आज लगा हजारों गुरु भक्तों का हुजूम। सभी भक्त अपने पाप ताप को प्रायश्चित के लिए गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा सहित देश के अन्य राज्यों से भी गुरु भक्त आए हैं। पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर अपनी पाप ताप प्रायश्चित करने, जीवन में नया नियम धारण करने, नया दृष्टि पाने के लिए तथा अपनी दिनचर्या व्यवस्थित हो, इसके लिए भक्त अपने सद्गुरु के पास जाकर खुद का नवीनीकरण का अवसर ढूंढता है, उसके जीवन में नित्य निरन्तर मजबूती आती है। परम पूज्य महाराजश्री जी ने आगे कहा कि जब हम दीपावली का पर्व आने के एक महीना पूर्व घर की साफ सफाई आन्तरिक एवं बाह्य रूप से करते हैं, उसी तरह भक्त भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव भी एक महीना पूर्व गुरुदेव के दर्शन करके खुद को तरोताजा एवं पारिवारिक खुशहाली की कामना करता है और सद्गुरु उन्हें आशीष देते हैं।

कार्यक्रम का समापन गुरु पाद पूजन एवं गुरु महाआरती के साथ हुआ। महोत्सव का मंच संचालन नई दिल्ली से आए आचार्य अनिल झा जी ने किया। पूजन में सर्वश्री सौरभ गुप्ता, प्रधान, मनोज शास्त्री, संयोजक कार्यक्रम, आचार्य कुलदीप पाण्डेय एवं एन.के. गोयल के हाथों सम्पन्न हुआ।

Popular posts from this blog

Foundation Stone of LIC Investment Building Laid

Punjab State Information Commissioner Harpreet Sandhu Calls on Delhi Lt. Governor, Presents Book on Chandigarh

Hon'ble Chief Minister of Haryana Shri Nayab Singh Saini Inaugurates Eicher’s New Regional Competence Development Centre at Murthal