Saturday, March 1, 2025

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 154वां अन्न भंडारा



 हम सामाजिक कार्य करके औरों को प्रेरित करना चाहते हैं : समाज सेवी अमिताभ रूंगटा 

पंचकूला, 1 मार्च 2025: समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए, श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने फेज-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में 154वां अन्न भंडारा आयोजित किया। 

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक और समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल समाज की सेवा करना है, बल्कि एकजुट होकर ऐसे आयोजनों के माध्यम से दूसरों को भी प्रेरित करना है। अन्न भंडारे जैसे आयोजन समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को निभाने का एक छोटा सा प्रयास हैं, और हम इसे निरंतर जारी रखेंगे।

फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, नीतू ,अनिशा,निधि ,सुखपाल सिंह, और सुरेश जांगड़ा ने भी इस अन्न भंडारे में सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Hon'ble Chief Minister of Haryana Shri Nayab Singh Saini Inaugurates Eicher’s New Regional Competence Development Centre at Murthal

  • I naugurated by the Hon'ble Chief Minister of Haryana Shri Nayab Singh Saini, in the presence of senior government officials • Long-...